मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में खुलेगा धनबाद का प्रथम खेलो इंडिया फुटबॉल सेंटर

धनबाद : विगत वर्ष मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में धनबाद जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए जिले के खिलाड़ियों के लिए बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में खेलो इंडिया फुटबॉल सेंटर की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में जिला खेल पदाधिकारी श्री दिलिप कुमार ने बताया कि बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में खुलेगा खेलो इंडिया फुटबॉल सेंटर, धनबाद का प्रथम खेलो इंडिया सेंटर होगा।

इसमें 15 लड़के व 15 लड़कियों (कुल 30 खिलाड़ियों) को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं की आयु 10 से 14 वर्ष के बीच रहेगी। खिलाड़ियों का चयन करने के लिए 18 जुलाई 2023 को बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में सुबह 9 बजे से चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला खेल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं I

The Mirchi News
Author: The Mirchi News

यह भी पढ़ें