



झरिया : झरिया कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक व जनता मजदूर संघ कार्यालय में गुरुवार को झरिया के पूर्व विधायक व जनता मजदूर संघ के संस्थापक सूर्यदेव सिंह की 32वीं पुण्यतिथि मनाई गई। वहीं हाड़ी जाति समाज सुधार समिति सामाजिक संस्था के जिला प्रवक्ता कार्तिक हाड़ी संस्था के पदाधिकारियों के साथ कतरास मोड़ स्थित सूर्यदेव सिंह चौक पहुंचकर स्व. सूर्यदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उनके द्वारा मजदूर हित और समाज हित में किए गए कार्यों को याद किया और कहा जनता मजदूर संघ उनके सपनों को साकार कर रहा है। मौके पर भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, समाजसेवी प्रकाश हाड़ी, कार्तिक हाड़ी, बिजय हाड़ी, सीताराम शर्मा, मथुरा हाड़ी, लुकमान अंसारी, अरुण सिंह,भरत सिंह आदि उपस्थित थे।
